उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाटिहरी

हादसा: अनियंत्रित थार वाहन खाई में गिरकर अलकनंदा में समाया, पांच की मौत

फरीदाबाद से गौचर शादी में शामिल होने जा रहे थे वाहन सवार

देवप्रयाग। जनपद टिहरी के देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक थार वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के बाद अलकनंदा में समा गया। इस हादसे में वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थार वाहन में सवार सभी लोग शादी में चमोली जा रहे थे।

देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे स्थानीय लोगों द्वारा थाना देवप्रयाग में फाेन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके से एक महिला का रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया तथा क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को निकालकर उसमें फंसे पांच लोगों के शव बरामद किए। पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश -बद्रीनाथ मार्ग पर देवप्रयाग से कीर्तिनगर की तरफ लगभग 16 किमी की दूरी पर बागवान से पहले यह हादसा हुआ है। घटनास्थल पर वाहन पैराफिट तोड़कर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा में समाया हुआ था।

मृतकों की शिनाख्त सुनील गुसाई(44) निवासी फरीदाबाद(हरियाणा), मीनू पत्नी सुनील गुसाईं, सूजल (15) पुत्र सुनील गुसाईं, निक्कू (12) पुत्र सुनील गुसाईं व आदित्य(17) पुत्र मदन सिंह निवासी दुर्गा कालोनी रुड़की तथा घायल महिला की शिनाख्त अनीता नेगी धर्मपत्नी मदन सिंह नेगी निवासी दुर्गा कालोनी रुड़की के रूप में हुयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक थार सवार सभी छह लोग फरीदाबाद से गौचर (चमोली) शादी में शामिल होने जा रहे थे। यह लोग सुबह तीन बजे घायल अनीता नेगी के घर रुड़की से निकले थे। वाहन सुनील गुसाईं द्वारा चलाया जा रहा था। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा कर आवश्यक वैद्यानिक कार्यवाई की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button