उत्तर प्रदेशधर्म/संस्कृतिप्रयागराज

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी

प्रयागराज। महाकुंभ नगरी प्रयागराज में आकर फिल्म अभिनेत्री ममता ने सन्यास ग्रहण कर लिया है। सन्यास की रस्में पूर्ण होने के बाद अब उनका नया नाम श्रीयामाई ममतानंद गिरि हो गया है। किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में उनका पट्टाभिषेक हुआ है।

शुक्रवार प्रातः फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी सेक्टर-16 स्थित किन्नर अखाड़ा शिविर पहुंची। जहां आचार्य पुरोहित की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक उनकी संन्यास दीक्षा क्रियाएं पूर्ण हुयी।

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुंद, पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि समेत अन्य संतों की मौजूदगी मेंं अन्य धार्मिक क्रियाएं हुयीं। इसके बाद शाम को संगम तट पर ममता के पिंडदान की रस्म पूर्ण हुयी।

किन्नर अखाड़े में पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में पूजन व हर हर महादेव के जयकारों के साथ उनको धर्म ध्वजा के नीचे पट्टाभिषेक किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर त्रिपाठी ने ममता का नाम बदलकर श्रीयामाई ममता नंद गिरी रख दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button