उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिपौड़ी

ग्राम बल्ली में भूमिया देवता एवं मां दुर्गा पूजन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ संपन्न

प्रमुख संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र राणा बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

कोटद्वार। विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम बल्ली डाडामंडी में आयोजित भूमिया देवता पूजन एवं मां दुर्गा पूजन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुई। पूजन कार्यक्रम में प्रमुख संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर ग्रामीणों की सुख समृद्धि की कामना की।

ग्राम बल्ली पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा का अभिनंदन किया गया। इस पूजन कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रवासीजन, दिशा ध्याणियां तथा ग्रामीण अपने इष्टदेव भूमिया देवता व मां दुर्गा के पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें समय समय पर अपने गांव में आकर अपने कुल देवी देवताओं का पूजन करना चाहिए। क्योंकि हर विपत्ति में हम अपने कुल देवी देवताओं को याद करते हैं। उन्होंने प्रवासीजनों व मातृशक्ति से अनुरोध करते हुए कहा कि वह आधार कार्ड में अपने गांव का पता तथा अपने गांव की मतदाता सूची में अपना नाम जरुर लिखवाएं। जिससे यहां की जनसंख्या बढ़ेगी तभी गांवों में विकास कार्य के लिए धनराशि मंजूर होगी।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, मंदिर समिति सदस्य सूरी भाई, शिवरतन सिंह, डिप्टी कमिश्नर खाद्य विभाग राजेंद्र सिंह रावत, छत्रपाल सिंह, संजीव जुयाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में दिशा ध्याणियां उपस्थित थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button