उत्तराखण्डपौड़ीराजनीति
जिला पंचायत अध्यक्षों व प्रमुखों के लिए भाजपा के किए प्रत्याशी घोषित

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की पंचायतों के लिए जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखों के अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी है। शेष चार जनपदों के लिए भी जल्द नामों की घोषणा का ऐलान पार्टी द्वारा कर दिया जाएगा।


प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि 12 जिलों मे 89 ब्लॉक प्रमुखों के पदो में 63 प्रत्याशियों के नाम की प्रथम सूची एवं 12 जिला पंचायतों के अध्यक्षों में से 8 अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जारी कर दी गई है।














