उत्तराखण्डपौड़ीराजनीति

महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार नाकाम : रंजना रावत

पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार को कोसा

कोटद्वार। प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला अपराध की अनेक घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता जग जाहिर हो चुकी है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बहु बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने यह बात पत्रकार वार्ता में कही।

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से रुबरु होते हुए कांग्रेस नेत्री रंजना रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि राज्य में कुछ समय से महिला संबंधी अपराधों में भाजपा नेताओं का असली घिनौना चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक महिला अपराध के मामलों भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हुई है। उधर, हरिद्वार की भाजपा नेत्री द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री का यौन शोषण कराने का मामला मानवता को शर्मशार करने वाला है। वहीं, भाजपा सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के बजाय अपराधियों की संरक्षक बनी हुई है।

कांग्रेस नेत्री रंजना रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस उनके परिजनों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। कांग्रेस आगे भी अंकिता के परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक हिमालयी राज्यों में घटित महिला अपराध की घटनाओं में आज उत्तराखण्ड पहले स्थान व समूचे देश में छठवें स्थान पर है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के लिए प्रदेशवासियों को इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना होगा।

इस अवसर पर बलबीर सिंह रावत, गोपाल गुसांई, देवेन्द्र नैथन, महावीर सिंह नेगी, दीपक सिंह, मनोज नेगी व लक्ष्मी देवी चौहान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button