डुकलान के मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपाईयों ने किया हर्ष ब्यक्त
भाजपा कार्यकर्ता बोले संगठन को मिलेगी मजबूती

पौड़ी(जगमोहन डांगी)। विकास खंड कल्जीखाल के भाजपा मंडल अध्यक्ष पद की कमान लक्ष्मण डुकलान को सौंपे जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष ब्यक्त किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश भाजपा शीर्ष कमान द्वारा लिया गया यह फैसला में भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।

विकास खंड कल्जीखाल की पट्टी मनियारस्यूं के अंतर्गत बिदुलगांव (साकिनखेत) निवासी युवा लक्ष्मण डुकलान का परिवार भाजपा को समर्पित रहा है। विकास खंड कल्जीखाल मंडल में भाजपा संगठन में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डुकलान को बनाया गया लक्ष्मण डुकलाण युवा है और भाजपा के लिए हमेशा समर्पित रहे है। उनकी माता स्व. देवेश्वरी देवी भाजपा की एक समर्पित निष्ठावान तेजतर्रार नेत्री के रूप में जानी जाती थी। वह भाजपा संगठन में बूथ प्रभारी से लेकर मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रही हैं। स्व. देवेश्वरी देवी ने पृथक राज्य निर्माण में भी उनकी अग्रणीय भूमिका निभाई थी। जिसे आज भी क्षेत्र की जनता याद करती है। स्व. देवेश्वरी देवी और उनके पुत्र राजेंद्र प्रसाद डुकलान ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर भी आसीन रह चुके हैं।
वर्तमान में भी लक्ष्मण डुकलान की धर्मपत्नी गीता देवी मेहड़ से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। जबकि लक्ष्मण डुकलाण बहुउद्देशीय सहकारी साधन समिति चामी के निवर्तमान अध्यक्ष हैं। उनके मंडल अध्यक्ष कल्जीखाल बनने पर कल्जीखाल भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनमानस ने भी हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।
भाजपा के कार्यकर्ताओं के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पहली बार जनता की जन भावनाओं अनुरूप सही निर्णय लेकर लक्ष्मण डुकलान को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। डुकलान परिवार भाजपा के प्रति हमेशा से ही समर्पित और निष्ठावान रहा है।
हालांकि लंबे समय मंडल अध्यक्ष का पट्टी असवालस्यूं क्षेत्र से चयन किया जा रहा था। लेकिन इस बार तीनों पट्टियों (अस्वालस्यूं, पटवालस्यूं व मनियारस्यूं) में सामंजस्य बनाकर पट्टी मनियारस्यूं से लक्ष्मण डुकलान को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
इस अवसर पर ब्लाक प्रशासक कल्जीखाल बीना राणा, ब्लाक प्रशासक द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा, भाजपा प्रभारी कल्जीखाल नरेन्द्र सिंह रावत, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह पटवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद खुगशाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल नेगी, पूर्व महामंत्री रबी बिष्ट, पूर्व महामंत्री राजेंद्र प्रसाद, पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष संजय पटवाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र पटवाल, लक्ष्मीकांत ममगाई, बीरेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष यशोदा देवी, मंडल मीडिया सह संयोजक नीतू लिंगवाल व राकेश नैथानी ने हर्ष ब्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी है।











