मुख्यमंत्री धामी ने धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश
आपदा से प्रभावितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिया आश्वासन

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र का दौरा किया और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को राहत कार्यों में कोई कोताही न बरतने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने मौके पर तैनात राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री और सहायता समयबद्ध तरीके से सभी प्रभावितों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई गई है। इसके अतिरिक्त भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनरी भी पहुंचाई जा रही है। जिससे मार्गों की मरम्मत, मलबा हटाने और अन्य आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से अंजाम दिया जा सके।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाना और सामान्य स्थिति बहाल करना है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया कि आहट कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे।














