मुख्यमंत्री बुधवार को पीठसैंण में, राजकीय क्रांति दिवस’ मेले में करेंगे प्रतिभाग

पौड़ी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल बुधवार 23 अप्रैल को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर थलीसैंण (पौड़ी) आ रहे हैं। वह पीठसैंण में पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्य स्मृति पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार पूर्वाह्न 10:55 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11:25 बजे जनपद पौड़ी के पीठसैंण हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी 11:30 बजे पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्य स्मृति पर आयोजित ‘राजकीय क्रांति दिवस’ मेले में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12:35 बजे पीठसैंण हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिलाधिकारी डा. चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।











