उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार की डैश बोर्ड रैंकिंग में छाए दस जनपदों के तेजतर्रार जिलाधिकारी

प्रशासनिक दक्षता के लिए मिली पहचान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जारी रैंकिंग के अनुसार राज्य के दस जनपदों के जिलाधिकारी प्रशासनिक उत्कृष्टता और जनसेवा में समर्पण के लिए टॉप रहे हैं। यह रैंकिंग जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व सुधार और समग्र विकास कार्यों के आधार पर तैयार की गई है।

मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर जारी रैकिंग के अनुसार टॉप दस जनपदों के जिलाधिकारियों में जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी श्रावस्ती अजय कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर, जिलाधिकारी ललितपुर अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी हरदोई अनुनय झा तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इन जिलाधिकारियों की कार्यशैली की सराहना की गई है। यह अधिकारी अन्य जनपदों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन सकते हैं।

Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button