अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

राष्ट्र निर्माण हेतु संघ के सेवा कार्यों को अधिक से अधिक प्रसारित करें: जिला प्रचार प्रमुख

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का संवाद सम्मेलन हुआ आयोजित


अल्मोड़ा(शिवेन्द्र गोस्वामी)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचार विभाग द्वारा पत्रकारों के साथ संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजित संवाद सम्मेलन के माध्यम से संघ ने पत्रकारों के साथ अपने विचार साझा किए और समाज के प्रति अपनी भूमिका को स्पष्ट किया।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रचारक आशुतोष द्वारा संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी। संघ की पहली शाखा 28 मई 1926 को 10 -11 स्वयं सेवकों के साथ प्रारंभ हुई थी। वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 60 हजार से अधिक हो गई है।

संवाद सम्मेलन में विभाग प्रचार प्रमुख चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए समाज के सामने सत्य प्रस्तुत करने की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और पत्रकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से सच्चाई को उजागर करना चाहिए।

जिला प्रचार प्रमुख राजेंद्र जोशी ने नगर और जिले के कार्यकर्ताओं का परिचय देते हुए बताया कि वर्तमान में नगर में 18 और जिले में 55 शाखाएं सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संघ के प्रचार विभाग का उद्देश्य समाज में संगठन की गतिविधियों को पारदर्शिता और सकारात्मकता के साथ प्रस्तुत करना है।

उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह संघ द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को अधिक से अधिक प्रसारित करें ताकि राष्ट्र निर्माण में सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर पंच परिवर्तन अभियान के तहत नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और स्वदेशी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किए जा रहे हैं तथा स्वयं सेवकों ने इन लक्ष्यों को गांव गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर नगर प्रचारक वीरेंद्र, विभाग प्रचार प्रमुख चंद्र प्रकाश फुलोरिया, नगर सह प्रचार प्रमुख हरीश चंद्र त्रिपाठी, जसोद सिंह बिष्ट, रुप सिंह बिष्ट सहित विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button