धूमधाम से मनाई वृद्धाश्रम की पांचवीं वर्षगांठ, 45 मनीषियों को किया सम्मानित
फलदार पौध रोपकर चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश सिंह 'गरीब' का मनाया जन्मदिवस

सतपुली/कोटद्वार(जगमोहन डांगी)। ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम की पांचवी वर्षगांठ आज बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश सिंह ‘गरीब’ के जन्मदिवस पर समलौण पौधा रोपकर उन्हें दीर्धायु की शुभकामनाएं दी गयी।

शनिवार को ग्राम मलेठी स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम की पांचवी वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम में बतौर अतिथि वृद्ध आश्रम के ट्रस्टी व नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान, त्रिलोक सिंह चौहान, निकिता चौहान, सोनी चौहान सहित सतपुली के नगर पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान आश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान द्वारा नयारघाटी सतपुली एवं आसपास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश सिंह ‘गरीब’, पर्यावरण के क्षेत्र में समाजिक संस्था “समलौण” की राज्य संयोजिका सावित्री मंमगाई, सत्य प्रसाद शर्मा, रणवीर सिंह रावत, मंगल सिंह नेगी, कपोत्री देवी, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी समेत 45 मनीषियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अंगवस्त्र ओढाकर सम्मानित किया गया। वहीं, पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकार प्रमोद खंडूरी, ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी व स्वतंत्र पत्रकार राज नितिन सिंह रावत को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा वृद्धाश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के द्वारा नयार घाटी क्षेत्र में किए गए अनेक सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की गयी।
इस मौके पर उपस्थित ग्राम सूला निवासी चकबंदी आंदोलन के प्रेणता गणेश सिंह ‘गरीब’ का जन्मदिवस चकबंदी दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजकों व उपस्थितजनों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके स्वस्थ एंव मंगलमय जीवन की कामना की गयी। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के क्षेत्र में कार्य कर रही समाजिक संस्था ‘समलौण’ ने उनके जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में एक फलदार पौधा भी रोपा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद नैथानी ने किया संचालन राजकमल नेगी ने किया। इस मौके पर बंधुवर सेवा समिति की अध्यक्ष माया देवी, कैप्टन रणधीर सिंह नेगी, योगाचार्य रणवीर सिंह रावत, त्रिलोक सिंह नेगी, गंगा सिंह बिष्ट, सुरजन सिंह रौतेला, बिपुल रावत, अंचलानंद डोबरियाल, विनोद चौहान, लेखक व कवि राकेश खंतवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुम खंतवाल, पूर्व प्रधान व समाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी, समाजसेविका गीता रावत, आश्रम प्रबंधक पुनीत रावत आदि मौजूद रहे।











