आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता की गई वितरित

पौड़ी। जनपद के आपदा प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि व मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता की राशि के चेक प्रदान किए गए। प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद की जा रही है।
गत दिनों आई आपदा के कारण पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त ग्राम सैंजी के पंद्रह परिवारों व भवन स्वामियों प्रभादेवी, नीलम सिंह भण्डारी, भगत सिंह भण्डारी, पवन सिंह भण्डारी, विमला देवी, शाखा देवी, पवेली देवी, विमल सिंह, दीवान सिंह, रविन्द्र सिंह, जसवन्त सिंह, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, कृपाल सिंह व हेमराज सिंह को मुख्यमंत्री द्वारा प्रति भवन स्वामी एक लाख तीस हजार रुपये के चेक वितरित कर आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।
जबकि ग्राम बुरांसी में अपदा के कारण जान गंवाने वाली महिला आशादेवी पत्नी प्रेम सिंह के परिजनों अनिल सिंह व शुभम सिंह तथा विमला देवी पत्नी बलवंत सिंह के परिजनों विक्रम सिंह व दीपक सिंह को दो -दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।
वहीं, ग्राम बुरांसी निवासी केशर सिंह पुत्र अमर सिंह के आवासीय भवन के पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त होने पर एक लाख तीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की गयी।














