उत्तराखण्डपौड़ी

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनकी 81वीं जयंती पर किया याद

महानगर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा में उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेसजनों द्वारा उन्हें सूचना क्रांति का जनक बताकर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

गोखले मार्ग स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसजनों द्वारा स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत की राजनीति को ही नहीं, बल्कि देश की सामाजिक और तकनीकी संरचना को भी नई दिशा दी थी। उन्हें देश में सूचना क्रांति का जनक कहा जाता है। स्व. गांधी ने भारत को कंप्यूटर युग से जोड़कर टेलीकॉम क्रांति की नींव रखी और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले।

वक्ताओं ने बताया कि 18 वर्ष की आयु में मताधिकार का अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक निर्णय स्व. राजीव गांधी का ही था। जिससे करोड़ों युवाओं को लोकतंत्र में सीधी भागीदारी का अवसर मिला। इसके साथ ही उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करके लोकतंत्र को जड़ों तक पहुंचाया और महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों को राजनीति में आगे लाने का मार्ग प्रशस्त किया। राजीव गांधी जी के कार्यकाल को भारत के आधुनिकीकरण का स्वर्णिम दौर माना जाता है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. गांधी ने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। जिससे भारत देश ने विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत ने की। इस अवसर पर कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button