उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनापौड़ी

दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल

थाना कालागढ़ में दर्ज हुआ था दहेज हत्या का मुकदमा

कोटद्वार। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपी परिजनों संग फरार चल था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।

थाना कालागढ़ में विगत माह मंसूर खान निवासी अफजलगढ़ जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) ने तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री तेहजीबा उर्फ जारा का विवाह इस वर्ष जनवरी माह को आमान खान निवासी नई कॉलोनी कालागढ़ पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) के साथ हुआ था।ससुराल पक्ष द्वारा तेहजीबा को दहेज के लिये लगातार प्रताड़ित किया जाता था। तेहजीबा के पति आमान खान, सास रेशमा व ननद मुस्कान ने तेहजीबा उर्फ जारा की गला घोटकर कर हत्या कर दी है। जिसका शव चारपाई पर छोड़ कर वह फरार हो गए हैं। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर धारा- 80(2) बीएनएस के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

थानाध्यक्ष कालागढ़ संजीव मंमगाई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शनिवार को मृतका के पति अमान खान (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आवश्यक वैद्यानिक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजीव ममगांई, मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह व आरक्षी जगत सिंह शामिल थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button