नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट के अभिलेखों की जांच प्रक्रिया पूर्ण
प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने की हरिद्वार जिलाध्यक्ष सुदेश आर्या के प्रयासों की सराहना

हरिद्वार। प्रदेश स्तरीय पत्रकार संगठन नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अभिलेखों संबंधी जांच प्रक्रिया उप रजिस्ट्रार कार्यालय हरिद्वार में विधिवत पूर्ण हुई। संगठन के व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने पर संघ निरीक्षक ने यूनियन की सराहना करते हुए उन्हें कुछ उपयोगी सुझाव दिए।

शुक्रवार को एनयूजे संगठन के संरक्षक त्रिलोकचंद भट्ट के नेतृत्व में हरिद्वार जिलाध्यक्ष सुदेश आर्य ने उप रजिस्ट्रार कार्यालय में एजेंडा रजिस्टर, कार्यवाही रजिस्टर, सदस्यता रजिस्टर, रसीद बुक, पिछला आय -व्यय विवरण, फॉर्म जे, फॉर्म झ और सदस्यता पत्रावलियों सहित कई महत्वपूर्ण अभिलेखों प्रस्तुत किए। संघ निरीक्षक द्वारा संगठन की समस्त पत्रावलियों का लगभग दो घंटे तक गहन परीक्षण किया गया।

संगठन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने बताया कि वह कई सप्ताह से निरंतर इस कार्य को सम्पन्न कराने में जुटी रहीं और आज तीसरी बार श्रमायुक्त कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने अभिलेखों के संधारण एवं जांच प्रक्रिया को पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उन्हीं के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप ही संगठन ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
उधर, संगठन की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की यह उपलब्धि समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने हरिद्वार जिला अध्यक्ष सुदेश आर्या के कार्य के प्रति समर्पण और मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा संघ निरीक्षक द्वारा दिए गए सुझावों पर जल्द अमल किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, जिला महासचिव मुकेश कुमार सूर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


