एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी पहुंची हरिद्वार, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
पत्रकार स्वच्छ व स्वस्थ पत्रकारिता कर समाजहित में अपना योगदान दें: जोशी

हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी के हरिद्वार पहुंचने पर यूनियन की जनपद इकाई द्वारा उनका गर्म जोशी से अभिनन्दन किया गया। जोशी द्वारा पत्रकारों से समाज हित में स्वस्थ व स्वस्थ पत्रकारिता करने की अपील की गयी।

प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद दया जोशी पहली बार हरिद्वार यूनियन के पंजीकृत कार्यालय पहुंची। जहां यूनियन के संरक्षक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट व यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा उनका प्रदेश अध्यक्ष जोशी का माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जोशी द्वारा यूनियन के कार्यालय की व्यवस्था तथा अभिलेखों के रख रखाव का निरीक्षण किया गया।

एक स्थानीय होटल में उन्होंने यूनियन के स्थानीय पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात कर समाचार कवजेर के दौरान राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र के पत्रकारों के समक्ष आने वाली अलग अलग तरह की समस्याओं पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने पत्रकारों दी जाने वाली सुविधाओं और समस्याओं के निस्तारण में संबंधित क्षेत्र के जिला सूचना अधिकारियों के दायित्व और जिम्मेदारियों की जानकारी भी यूनियन के स्थानीय पदाधिकारियों और सदस्यों को विस्तार से दी।
उन्होंने पत्रकारिता के गिरते स्तर पर भी चिंता व्यक्त करते हुए उपस्थित पत्रकारों से पत्रकारिता मूल सिद्धांतों के अनुसार स्वच्छ एवं स्वस्थ पत्रकारिता कर देश और समाजहित में अपना योगदान देने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य के पत्रकारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं के संबंध में उन्होंने सूचना एंव लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड के महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट कर उनके निस्तारण की मांग की है। हरिद्वार में अल्प विश्राम के बाद प्रदेश अध्यक्ष जोशी हल्द्वानी रवाना हो गयीं।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार पाल, पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य धन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष सुदेश आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्दू, भगवती प्रसाद गोयल, नवीन कुमार, प्रभाष भटनागर आदि उपस्थित रहे।











