देहरादूनपौड़ीराजनीति

पंचायत चुनाव: जिला पंचायत की दस सीटों पर भाजपा ने फहराई विजयी पताका, जनपद नैनीताल में स्थगित हुआ चुनाव

मुख्यमंत्री धामी ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव मे भाजपा ने जिला पंचायत के दस अध्यक्ष पदों पर विजयी हासिल की है। वहीं, जनपद नैनीताल में हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव स्थगित किया गया हैं।

गुरुवार को निकले नतीजों के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों चमोली से दौलत सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से पूनम कठैत, पौड़ी से रचना बुटोला, अल्मोड़ा से हेमा गैड़ा व बागेश्वर से शोभा आर्य ने विजयी हासिल की है। वहीं, देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने विजयी हासिल की है।

उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद को छोड़कर शेष 12 जनपदों में पंचायत चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा अधिकृत प्रत्याशी टिहरी से इशिता सजवाण, उत्तरकाशी से रमेश चौहान, चंपावत से की आनंत सिंह अधिकारी, उधम सिंह नगर से अजय मौर्या व पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद बतौर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस पंचायत चुनाव में भाजपा के 17 ब्लॉक प्रमुख भी निर्विरोध बन चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी निर्वाचित अध्यक्षों को बधाई दी है।

उधर, नैनीताल जिला पंचायत मुख्यालय के बाहर गुरुवार को कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर धक्का मुक्की और मारपीट की घटना हुई। कांग्रेस का आरोप है कि उनके छह जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस की मौजूदगी में जबरन उठा लिया गया। इस मामले पर कांग्रेस ने तत्काल हाई कोर्ट का रुख किया। हाई कोर्ट ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को स्थगित कर दिया। अब यह चुनाव आगामी सोमवार 18 अगस्त को होगा।

Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button