उत्तराखण्डपौड़ी

पौड़ी की बेटी डा. ऋतु सिंह को मिला अखिल भारतीय हरिवंश सम्मान

कोटद्वार। पौड़ी की प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवयित्री डा. ऋतु सिंह को श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट देहरादून द्वारा अखिल भारतीय हरिवंश सम्मान 2025 प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य, समाज मे नैतिकता और सामाजिक मूल्यों को अपने गीतों और कविताओं के माध्यम से देश विदेशों में प्रसिद्धि प्राप्त करने हेतु प्रदान किया गया।

आज शनिवार को राजधानी देहरादून के जेएसआर कांटिनेंटल होटल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी एवं विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने डा. ऋतु सिंह को शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि सुप्रसिद्ध गीत “चले आओ पहाड़ों पर” से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाली पौड़ी निवासी कवयित्री डा. ऋतु सिंह आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी हैं। डा. ऋतु सिंह ने बताया कि जल्द ही उनकी रचनाओं का गीत एवं काव्य संग्रह पाठकों के लिए उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में डा. ऋतु सिंह द्वारा मनोरथ प्रसाद स्मृति ट्रस्ट की संस्थापिका कमला देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष योगिता जोशी एवं सचिव चन्द्रवीर गायत्री का सम्मान प्रदान करने हेतु धन्यवाद किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button