क्राइम/दुर्घटना

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की खून से लथपथ मिली लाश, परिजनों से पूछताछ, जांच में जुटी पुलिस

मृतक ओम प्रकाश वर्ष 2015 से वर्ष 2017 तक कर्नाटक के डीजीपी रहे

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश की रविवार शाम बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने शाम करीब साढे पांच बजे उनकी खून से लथपथ लाश बरामद कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके शरीर पर चाकू के निशान थे। घटना के वक्त ओम प्रकाश की पत्नी, बेटा व बेटी घर पर ही थे।

मृतक की पत्नी पल्लवी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 68 वर्षीय ओम प्रकाश का शव उनके तीन मंजिल भवन के भूतल में खून से लथपथ बरामद किया। शव चोट के निशान मौजूद पाए गए। पुलिस को इस मामले में किसी करीबी के होने का शक है। फिलहाल पुलिस शक के आधार पर मृतक की पत्नी पल्लवी व बच्चों से पूछताछ कर रही है।

मूल रूप से चंपारण बिहार निवासी ओम प्रकाश ने हरपनहल्ली से बतौर एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अपने करियर की शुरुआत की थी। वह वर्ष 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे तथा वर्ष 2015 से 2017 तक राज्य के डीजीपी व आईजीपी के पद पर तैनात रहे थे।

वह लोकायुक्त, फायर डिपार्टमेंट एंड इमरजेंसी सर्विस और क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) में पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में भी कार्यरत रहे थे। ओम प्रकाश वर्ष 2015 मार्च माह में राज्य के डीजीपी नियुक्त हुए थे तथा वर्ष 2017 में उन्होंने लोकायुक्त, फायर डिपार्टमेंट एंड इमरजेंसी सर्विस और क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) में डीआईजी के रूप में भी काम किया। वह मार्च वर्ष 2015 में राज्य के डीजीपी नियुक्त हुए और वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हुए थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button