उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना
दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
कोटद्वार। थाना पैठाणी पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष 25 दिसम्बर को एक महिला ने थाना पैठाणी में देकर बताया कि उनकी बेटी के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दी है। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा -64/351(3) बीएनएस व 67 (ए) आईटी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा जांच व ठोस साक्ष्यों के आधार पर उक्त मामले में संलिप्त अभियुक्त उत्तम सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने व वैद्यानिक कार्यवाही के उपरांत जेल भेज दिया गया है।











