उत्तराखण्डपौड़ी

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ राठ महोत्सव का हुआ समापन

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 13 मनीषियों मिला समलौंण सम्मान

कोटद्वार। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही समळौ॑ण संस्था द्वारा थलीसैंण विकास खंड में दसवां राठ महोत्सव आयोजित किया गया किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को सम्मानित किया गया व संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाकीसै॑ण में आयोजित राठ महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आर्डनरी कैप्टन नंदन सिंह नेगी व विशिष्ट अतिथि गणेश राठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य ब्यक्तियो द्वारा विद्यालय परिसर में देवदार का समलौण पौधा रोपित किया गया तथा महोत्सव के संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल द्वारा दैणा ह्वेया॑ खोली कू गणेशा की प्रस्तुति दी गयी।

आयोजित कार्यक्रम में विकास खंड थलीसैंण, खिर्सू व पाबो की महिला मंगल दलों एवं समलौण सेना द्वारा थड़िया, चौंफला व झुमेलो लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयी। जिसमें प्रथम स्थान विकास खंड थलीसैंण के ग्राम सौलाणा, द्वितीय स्थान बड़ेथ व तृतीय स्थान विकास खंड खिर्सू के ग्राम चुठाणी ने प्राप्त किया। संस्था द्वारा महिला मंगल दलों एवं समलौंण सेनाओं को पुरस्कार स्वरूप नगद धनराशि भेंट की गयी। प्रतियोगिता में निर्णायक बतौर दिनेश चंद्र ख॑करियाल, शिवसिंह कंडारी एवं राकेश भंडारी उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर जनपद उत्तरकाशी से गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक एवं उत्कृष्ट शिक्षक डा. शम्भू प्रसाद नौटियाल, जनपद चमोली की उर्गम घाटी से जनदेश संस्था के संस्थापक कल्पवीर लक्ष्मण सिंह नेगी, नागनाथ पोखरी से गोरव सेनानी राजपाल कोटियाल, जनपद पौड़ी के विकासखंड पोखड़ा से फील गुड भलु लगुद संस्था के संस्थापक सुधीर सुंदरियाल, जनपद टिहरी से सुनीता देवी, जनपद पौड़ी के विकास खंड कोट से आशा जखमोला, विकास खंड थलीसैंण के ग्राम कोटि से जमुना देवी एवं ग्राम म्योल्ठी से जमुना देवी को पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर समळौ॑ण राठ मात्रृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, लोक संस्कृति के संरक्षण पर सराहनीय कार्य करने पर डा. राकेश भट्ट, पत्रकारिता के क्षेत्र में यू टयूबर संदीप गुसाईं , ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारिता के लिए जगमोहन डांगी, सोशल मीडिया के क्षेत्र में प्रमोद खंडूड़ी, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जनपद पौड़ी के विकास खंड पाबो के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज साकरसै॑ण में तैनात भौतिक विज्ञान प्रवक्ता महेश पोखरियाल एवं विकास खंड थलीसैण के जनता जूनियर हाईस्कूल जाख के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र सिंह रौथाण को पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से माननीय मुख्य अतिथि नंदन सिंह नेगी एवं संस्था के संरक्षक आशाराम पंत के हाथों सम्मानित किए गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नंदन सिंह नेगी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राठ क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम करना हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वनों को आग से बचाने एवं हर संस्कारों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की गयी। संस्था के संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल द्वारा संस्था के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। उपस्थित विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य गणेश राठी द्वारा जंगलों को आग से बचाने एवं समलौण संस्था कार्यो से प्रेरणा लेकर गांव गांव में समलौण पौधारोपण करने की अपील की गयी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत, जनदेश संस्था के संस्थापक लक्ष्मण सिंह नेगी, गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक डा. शम्भू प्रसाद नौटियाल द्वारा भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में समलौण संस्था के सलाहकार व सतपुली के उद्योगपति ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के प्रतिनिधि के तौर मौजूद 81 वर्षीय बुजुर्ग धावक योगाचार्य रणवीर सिंह रावत द्वारा ने मंच पर योग आसान आदि क्रियाओं के माध्यम से करो योग रहो निरोग का संदेश देकर सबको प्रेरित किया तथा संस्था माध्यम से जरूरतमंद 50 निर्धन परिवारों को कंबल वितरण किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर प्रधानाचार्य विश्वम्भर नौटियाल ने तथा संचालन समलौण संस्था के सचिव नरेन्द्र सिंह नेगी जी ने किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज रौथाण, उपाध्यक्ष मुकेश नौड़ियाल, कोषाध्यक्ष नथीराम नौडियाल, सदस्य क्रान्ति नौटियाल, रामकृष्ण नौटियाल, प्रदीप बर्त्वाल, भगवान सिंह गुसाईं, बिनोद सिंह गुसाईं, समलौण आंदोलन के राज्य संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल, राज्य संयोजिका सावित्री देवी मंमगाईं, हुकुम सिंह कंडारी, विजय रौथाण, शिव सिंह कंडारी, समलौण सेना नायिका गोदाम्बरी देवी, रेखा गुसाईं, जमुना देवी व सिद्धी देवी समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button