उत्तर प्रदेशलखनऊ

शशि प्रकाश गोयल उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए

मनोज कुमार सिंह हुए सेवानिवृत, केंद्र से नहीं मिला सेवा विस्तार

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने शशि प्रकाश गोयल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को केंद्र से सेवा विस्तार नहीं मिलने के कारण वह सेवानिवृत्त हो गए हैं। नए मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाने वाले गोयल वर्ष 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। प्रदेश के सबसे वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते उनकी ब्यूरोक्रेसी में अच्छी पकड़ मानी जाती है। शशि प्रकाश गोयल मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव पद पर करीब आठ साल से तैनात थे। वह इससे पूर्व अनेक महत्वपूर्ण पदों पर भी तैनात रहे हैं। गोयल का ओहदा बढ़ाकर उन्हें अब मुख्य सचिव की कमान सौंपी गई है। सरकार ने नए मुख्य सचिव गोयल को मनोज कुमार सिंह की तरह समस्त महत्वपूर्ण प्रभार दिए हैं।

गोयल के पास अभी तक अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, नागरिक उड्डयन, राज्य संपत्ति एवं प्रोटोकॉल विभाग थे। उन्हें मुख्य सचिव बनाने के साथ ही अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग, अध्यक्ष पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा और उपशा तथा परियोजना निदेशक यूपीडास्प का प्रभार भी दिया गया है। योगी सरकार ने मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र को पत्र लिखा था। लेकिन केंद्र ने उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया। जिस कारण मनोज कुमार सिंह गुरुवार को वह सेवानिवृत हो गए।

वहीं, गोयल को मुख्य सचिव के पद पर 18 महीने का लंबा कार्यकाल मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक वह 31 जनवरी वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त हो जायेंगे। यदि उन्हें सेवा विस्तार मिला तो विधानसभा चुनाव भी इनके ही कार्यकाल में सम्पन्न होगा।

उधर, गोयल के रिक्त पद पर संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रोटोकॉल, गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ राज्य संपत्ति, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button