समाजसेवी शकुंतला देवी को मिला सावित्री बाई फुले स्मृति सम्मान

कोटद्वार। महिला मंगल दल नयाबाद उदयरामपुर व आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के तत्त्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजसेवी शकुंतला देवी को सावित्री बाई फुले स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

सोमवार को उदयरामपुर स्थित पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेविका रंजना रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। इसलिए उनका सम्मान अवश्य किया जाना चाहिए। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने शराब से नुकसान, पर्यावरण बचाओ, पेड़ बचाओ, बेटी बचाओ व भ्रूण हत्या पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट द्वारा उदयरामपुर नयावाद महिला मंगल दल अध्यक्ष शकुंतला देवी को सावित्री देवी फुले स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ने बताया कि शकुंतला देवी पिछले तीस वर्षों से महिला मंगल दल की अध्यक्ष हैं। वह क्षेत्र में जगह जगह समाजिक बुराइयों के प्रति महिलाओं को जागरुक कर रही हैं।











