उत्तराखण्डपौड़ी

तहसील कर्मियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सेट को दी भावपूर्ण विदाई

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने ग्रहण किया कार्यभार

पौड़ी। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट का स्थानांतरण जनपद हरिद्वार में होने के बाद तहसील परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई। वहीं, आईएएस अधिकारी दीक्षिता जोशी ने शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट का रुड़की जनपद हरिद्वार स्थानांतरण होने के बाद वर्ष 2022 बैच की आईएएस अधिकारी दीक्षिता जोशी ने शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उपजिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दीपक रामचंद्र शेट के सफल कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी गईं।

विदाई समारोह में दीपक रामचंद्र सेट ने कहा कि पौड़ी में कार्य करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। यहां के लोगों का सहयोग और सादगी हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन का आभार व्यक्त किया।

वहीं, नव नियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वह जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देंगी। वर्ष 2022 की आईएएस अधिकारी जोशी द्वारा टीमवर्क के साथ विकास कार्यों को गति देने और जनहित को सर्वोपरि रखने की बात कही गई।

कार्यक्रम का संचालन कानूनगो सुदामा सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर व्यापार सभा पौड़ी अध्यक्ष विनय शर्मा, सभासद अरविंद रावत,सभासद प्रवीण असवाल, नायब तहसीलदार उपेन्द्र सिंह राणा, कानूनगो सुदामा सिंह रावत, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चंद्र नौटियाल, पेशकार राकेश कोली, राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप, संजय नेगी सहित बिजेंद्र नेगी, अमित व अन्य उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button