उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

होली का पर्व समाज में समरसता और एकता को मजबूत करता है : विधानसभा अध्यक्ष

प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व हमारे जीवन में खुशियों के रंग घोलने और सभी भेदभाव भुलाकर एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वह रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। उन्होंने समाज में शांति, प्रेम और सदभाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि होली का यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। वहीं, यह पर्व समाज में समरसता और एकता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा हम सब मिलकर उत्तराखंड को विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं।

खण्डूडी ने प्रदेश के वीर सपूतों को भी नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही हम सभी सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में होली पर्व मना पा रहे हैं। होली के इस पावन अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button