उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनापौड़ी

महिला के खाते से ठगों ने उड़ाई रकम, साइबर पुलिस ने दिलाई वापस

कोटद्वार। साइबर सेल कोटद्वार ने ग्रामीण महिला के खाते से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर उड़ायी गयी डेढ़ लाख रुपए से अधिक की धनराशि को वापस कराया है। पीड़ित महिला द्वारा साइबर सेल कोटद्वार में अपने साथ हुयी धोखाधड़ी के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बरस्वार लैन्सडाउन निवासी निशा रावत द्वारा साइबर सेल कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बैंक खाते में रजिस्ट्रर मोबाईल नम्बर को अपने नाम से पंजीकृत करवाकर यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से 1,50,211 रुपए की आंनलाइन धोखाधड़ी की गयी है।

इस मामले में साईबर सैल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बैंक नोडल अधिकारी से त्वरित सम्पर्क कर आवेदिका के बैंक खातों के लेनदेन का पूर्ण विवरण प्राप्त किया गया। जिसके पश्चात पीडिता के खाते से यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर उड़ायी गयी शत प्रतिशत धनराशि को साइबर टीम द्वारा वापस कराया गया।

साइबर टीम में प्रभारी साईबर सैल उप निरीक्षक जयपाल सिंह चौहान, अपर उप उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा, मुख्य आरक्षी विमला नेगी, मुख्य आरक्षी अरविन्द राय, मुख्य आरक्षी आशीष नेगी व आरक्षी अमरजीत शामिल थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button