उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनापौड़ी

सेना का अधिकारी बताने वाले दो साइबर ठग मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

सेना के जवानों के आवागमन हेतु बस बुक कराने के नाम पर की गई थी 1.94 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी

कोटद्वार। पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में दो साइबर ठगों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सेना के जवानों के आवागमन हेतु बस बुक कराने के नाम 1.94 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत 11 जनवरी को स्थानीय ब्यक्ति अर्जुन सिंह रावत ने कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल करके खुद को सेना का कर्नल बताते हुए सेना के जवानों के लिए बस बुक कराकर नैनीताल से हरिद्वार ले जाने के सम्बन्ध में 1,94,997 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी की गयी है।

पुलिस द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली में धारा- 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जांच में जुटी पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागसी व सर्विलांस की मदद से उक्त प्रकरण संलिप्त दो अभियुक्तों अंकित पुत्र जालम सिंह निवासी ग्राम आर्या थाना बागली जनपद देवास (मध्य प्रदेश) व संदीप जामले पुत्र इंदर सिंह जामले निवासी ग्राम नीमगोया छतरपुरा, थाना बागली जनपद देवास (मध्य प्रदेश) को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय बागली जिला देवास (मध्य प्रदेश) से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जनपद कारागार पौड़ी भेजा दिया गया है।

पुलिस टीम‌ में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, आरक्षी अनुज वर्मा व आरक्षी साइबर सेल अमरजीत सिंह शामिल थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button