पोते के जन्मदिवस पर वयोवृद्ध दादा ने जरूरतमंदों को कम्बल किए वितरित
नयार घाटी क्षेत्र में समाजसेवी की एक मिसाल है चौहान परिवार

सतपुली(जगमोहन डांगी)। नयार घाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान द्वारा अपने पोते के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने निर्धन व जरूरतमंद लोगों कंबल भी वितरित किए। वहीं स्कूली छात्राओं व लोग गायकों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयी।

रविवार को मलेठी स्थित चौहान स्टोन क्रेशर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी बलवीर सिंह नेगी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी। इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गयी।

कार्यक्रम में वयोवृद्ध समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। वहीं, सतपुली के पूर्व प्रधान जगदम्बा डंगवाल ने समस्त चौहान परिवार को निस्वार्थ भाव से सामाजिक योगदान के लिए अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। डंगवाल ने अपने संबोधन में उपस्थितजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान सतपुली की जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे। जिसके परिणाम जल्द सतपुली क्षेत्र में आपको देखने को मिलेंगे। उन्होने सतपुली व आसपास के क्षेत्रों में उनके वयोवृद्ध पिता समाजसेवी सुंदर सिंह चौहान के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण सराहनीय एवं हमारे लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। वह समय समय पर निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जितेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित समस्त गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह नेगी व कैप्टन रणवीर सिंह नेगी ने भी संबोधित किया गया।

कार्यक्रम में सुंदर सिंह चौहान द्वारा अपने पोते पृथ्वीराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर पांच सौ निर्धन व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। लोक गायक जितेंद्र चौहान व स्थानीय लोक गायक हेमंत बिष्ट की टीम द्वारा भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयी।

आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत तथा संचालन अचलानंद डोबरियाल एवं राजकमल नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पंडित धनीराम धस्माना, नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व कैप्टन रणधीर सिंह नेगी, योगाचार्य रणवीर सिंह रावत, सभासद चंद्र मोहन सिंह चंदू, सभासद अमित रावत अम्मू, सभासद रिंकी रावत, सभासद दीपिका मियां, आरपी नैथानी, अध्यक्ष बंधुवर सेवा समिति माया देवी, नीलम चौहान, निकिता चौहान, त्रिलोक सिंह चौहान, अजय पंवार, कैलाश चंद मियां, कैलाश सकलानी, प्रताप सिंह नेगी, विनय रावत, त्रिलोक सिंह नेगी, गंगा सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एंव ग्रामीण मौजूद रहे।











