वयोवृद्ध समाजसेवी सुंदर सिंह चौहान व अध्यक्ष नगर पंचायत को किया सम्मानित

सतपुली(जगमोहन डांगी)। उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था कोटद्वार द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए नयार घाटी के वयोवृद्ध समाजसेवी सुंदर सिंह चौहान व नव नियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान को सम्मानित किया गया।
मलेठी स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में क्षत्रिय उत्थान समाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों द्वारा समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान व नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान का माल्यार्पण व अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
क्षत्रिय उत्थान समाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ठाकुर सुंदर सिंह चौहान क्षत्रिय उत्थान समाजिक संस्था के संरक्षक की भूमिका में रहते हैं। उन्होंने भगवान से उनकी स्वस्थ्य एवं सुखद दीर्घायु की कमाना करते हुए कहा कि संस्था को उनके द्वारा निरंतर समाजिक उत्थान में सहयोग मिलता रहता है।
वही, नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा क्षत्रिय उत्थान समाजिक संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।











