उत्तराखण्डपौड़ी

नयार घाटी के वयोवृद्ध समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान नहीं रहे

एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान आज तड़के ली अंतिम सांस

कोटद्वार। नयार घाटी क्षेत्र के वयोवृद्ध समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान नहीं रहे। एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान आज तड़के उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही समूचे नयार घाटी व आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर छा गयी। स्व. चौहान का अंतिम संस्कार उनके ग्राम दियूंली विकास खंड जाखणीधार ‌‌टिहरी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक घाट में किया गया। जहां उनके दोनों पुत्रों द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गयी।

नयार घाटी सतपुली के 77 वर्षीय वयोवृद्ध समाजसेवी स्व. ठाकुर सुंदर सिंह चौहान का कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें एम्स ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान आज तड़के लगभग चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही सतपुली समेत समूची नयार घाटी व आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर छा गयी।

स्व. चौहान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनार्थ ग्राम मलेठी सतपुली स्थित आवास मे लाया गया। जहां हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके अंतिम दर्शन किए गए। उनका अंतिम संस्कार उनके ग्राम दियूंली विकास खंड जाखणीधार ‌‌टिहरी गढ़वाल के पैतृक घाट में भागीरथी के तट पर किया गया। जहां उनके दोनों पुत्रों द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गयी।

स्व. चौहान अपने पीछे धर्मपत्नी समेत तीन पुत्रियों व दो पुत्रो को छोड़ गए। उनका ज्येष्ठ पुत्र त्रिलोक चौहान होटल ब्यवसायी हैं। जबकि कनिष्ठ पुत्र जितेंद्र चौहान वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button