उत्तराखण्डपौड़ी

नारी पैड बैंक का हुआ शुभारंभ, महिलाओं को किया जागरूक

कोटद्वार। विशेष बच्चे महिलाओं व किसानों हेतु सुरक्षा संस्था के तत्वाधान में नारी स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भर व आत्मविश्वास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु भी प्रेरित किया गया।

आज हरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष ललित सागर ने रिबन काटकर किया। उन्होंने बताया कि उनका संस्था महिलाओ के स्वास्थ्य व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य कर रहा है। वर्तमान में वह देश के अनेक राज्यों में कार्य कर रहे है। उत्तराखंड में पहले उन्होंने पौड़ी जनपद के सतपुली तथा अब कोटद्वार में पैड बैंक का शुभारम्भ किया है। उन्होंने बताया कि संस्था में रजिस्टर्ड महिलाओं को पांच रुपए में प्रतिमाह एक पैकेट नैपकीन व साल में नैपकीन के बारह पैकेट दिए जाएंगे। अगले वर्ष इन महिलाओं को यह नैपकीन पचास फीसदी छूट में वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में करीबन 60 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

इस अवसर पर डा. रंजनी पंत, राष्ट्रीय प्रचारक सतेंद्र कुमार, राज्य समन्वयक मुकेश चंद, जिला प्रचारक, अनीता रावत, जयहरीखाल ब्लाक समन्वयक सुषमा शर्मा, केंद्र प्रभारी भागेश्वरी देवी, कमला रावत, रेखा नेगी, शान्ति रावत, आशी रावत आदि अनेक महिलाएं मौजूद थी।

Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button