उत्तराखण्डपौड़ीराजनीति

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रावत निष्कासित

कोटद्वार। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विजय रावत को अनगर्ल बयानबाजी व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी नेतृत्व ने कांग्रेस से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विजय रावत को भेजे पत्र में कहा कि प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के दौरान उनके द्वारा सोशल मीडिया में अनगर्ल बयानबाजी व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कांग्रेस पार्टी की छवि खराब हुयी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी के समस्त पदों से अवमुक्त करते हुए छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

चन्द्रपाल सिंह चन्द

संपादक - देवभूमि दर्पण
Back to top button